Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Palamu News: उंटारी रोड में पारिवारिक विवाद में सगे चाचा ने की भतीजे की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला

Palamu News:  पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ही टोला में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद की एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां पर  एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है.
परिजनों ने चाचा पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक की पहचान नंदु रजवार के पुत्र चनका रजवार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के सगे चाचा प्रभु रजवार पर हत्या का आरोप लगाया है. अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही उंटारी रोड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है.

आरोपी की तलाश जारी, वजह का इंतजार
फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, वहीं  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी. फरार आरोपी प्रभु रजवार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इलाके में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !