Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Jharkhand Secretariat Employees: झारखंड सचिवालय कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन तेज, प्रोन्नति नियमों में संशोधन की मांग को लेकर 12 अगस्त तक पहनेंगे काला बिल्ला

Jharkhand Secretariat Employees: अपनी लंबित मांगों को लेकर झारखंड सचिवालय सेवा संघ का चरणबद्ध आंदोलन अब नए चरण में पहुंच गया है. गुरुवार से संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्यालय पहुंचे और नियमित सरकारी कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. यह विरोध कार्यक्रम 12 अगस्त तक जारी रहेगा.

इससे पहले आंदोलन की शुरुआत 5 अगस्त को सचिवालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर की गई थी. संघ ने पहले ही चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की थी, जिसके तहत अब कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित कर रहे हैं.

संघ का कहना है कि सचिवालय के उच्च पदों पर सचिवालय सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए.



इसके अलावा प्रोन्नति से जुड़े नियमों में किए गए बदलाव की भी दोबारा समीक्षा की जाए, ताकि कर्मचारियों के हित प्रभावित न हों. संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !