Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

East Singhbhum News: पोटका में सर्पदंश से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव स्थित खर्राबागान टोला में सर्पदंश की घटना में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन भगत के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घर में सोने के दौरान सांप ने डंसा
जानकारी के अनुसार, पवन भगत अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के डंसने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने सांप की तलाश कर की पहचान
स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर को जहरीले सांप ने काटा था। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उस सांप को भी खोज निकाला, जिसकी पहचान जहरीले खरिश यानी नाग प्रजाति के सांप के रूप में की गई। पवन की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं घटना के बाद खर्राबागान टोला और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !