Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Dhanbad News: धनबाद में जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा विरोध, JLKM नेता ने पंडित बन गड्ढों की पूजा की

Dhanbad News: धनबाद में बदहाल सड़क के खिलाफ विरोध जताने का एक अनोखा तरीका देखने को मिला. बलियापुर–धनबाद मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान लोगों ने नाराजगी जताई. जेएलकेएम नेता आशीष महतो ने सड़क के गड्ढों की पूजा-अर्चना कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए.


पंडित के वेश में किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान आशीष महतो पंडित के वेश में नजर आए और बीच सड़क पर बैठ कर गड्ढों के पास पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंत्रोच्चार करते हुए उन्होंने सड़क की बदहाली के जरिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की. प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कथित उदासीनता पर भी नाराजगी जताई गई.


बारिश के बाद बढ़ी परेशानी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बलियापुर–धनबाद मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है. आशीष महतो ने कहा कि सड़क की मरम्मत को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है.


आंदोलन तेज करने की चेतावनी

आशीष महतो ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. गड्ढों की पूजा कर किया गया यह प्रदर्शन अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने ‘जनप्रतिनिधि स्वाहा, गड्ढे नमः जैसे व्यंग्यात्मक मंत्रों के जरिए सड़क की बदहाली पर अपना विरोध दर्ज कराया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !