Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Deoghar News: देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा कराया नष्ट, 3 दुकानों पर लगा जुर्माना

Deoghar News: देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलनी चाहिए, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर मेला क्षेत्र की पेड़ा दुकानों, होटलों और भोजनालयों में जांच की जा रही है. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की जा रही है.


45 नमूनों में से 3 संदिग्ध पाए गए

अभियान के दौरान पेड़ा के 45 नमूनों की जांच की गई. विभाग के अनुसार, इनमें 42 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि तीन नमूने संदिग्ध मिले. कार्रवाई करते हुए विभाग ने 42.5 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा मौके पर ही नष्ट करा दिया, ताकि इसे श्रद्धालुओं के बीच बिक्री के लिए उपलब्ध न कराया जा सके.


तीन दुकानों पर जुर्माना लगाया गया

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर गंगा साह पेड़ा भंडार, श्री गंगा साह पेड़ा भंडार और शिव होटल एंड रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई. विभाग ने तीनों प्रतिष्ठानों पर 2-2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.


मिलावट पर कड़ी कार्रवाई होगी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 का पालन करने और गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का इस्तेमाल करने को कहा है. खोवा, पेड़ा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. विभाग ने चेतावनी दी है कि मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने समेत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. श्रावणी मेला के दौरान जांच अभियान जारी रहेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !