Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Dumka Road Accident: दुमका में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Dumka Road Accident: झारखंड के दुमका जिले से एक दुखद सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर कुरमाहाट के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा गुरुवार देर रात का बताया जा रहा है.
हाट से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रामगढ़ प्रखंड के तालझारी गांव निवासी करीब 40 वर्षीय रोहित दास साप्ताहिक हाट से खरीदारी निपटाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुरमाहाट के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. दूसरी बाइक पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के सरसा गांव के रहने वाले पुतुल तत्त्वा सवार थे.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. गंभीर रूप से जख्मी रोहित दास को दुमका स्थित PJMCH (फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

दूसरे घायल को देवघर किया गया रेफर
वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक पुतुल तत्त्वा को पहले सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया. हालांकि, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत देवघर रेफर कर दिया, जहाँ फिलहाल उनका उपचार जारी है.


जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी तक घटना से संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !