Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Bokaro News: बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता, 82 वर्षीय बुजुर्ग से ठगे गए 7 लाख रुपये कराए वापस, त्वरित कार्रवाई की सराहना

Bokaro News: बोकारो के गुजरात कॉलोनी में रहने वाले 82 वर्षीय नरेंद्र कुमार सिन्हा को साइबर अपराधियों ने 7.65 लाख रुपये का चूना लगा दिया था. यह घटना तब हुई जब उनसे साइबर अपराधियों ने अवैध निकासी कर ली. जब 23 जून को इसकी शिकायत मिली, तो बोकारो साइबर थाना में कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने तुरंत संबंधित बैंक और एजेंसियों को ट्रांजेक्शन की जानकारी भेजी और रकम को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की.


अलर्ट अवधि में ट्रांजेक्शन कराया होल्ड

पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने रकम को ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ट्रांसफर किया था. ऐसे ट्रांजेक्शन पर 24 घंटे की अलर्ट अवधि रहती है. इसी दौरान पुलिस ने Razorpay, Cashfree, Ratnakar Bank समेत संबंधित एजेंसियों को ई-मेल के जरिए जानकारी दी, जिसके बाद ट्रांजेक्शन होल्ड हो गया. कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता को 7 लाख रुपये वापस मिल गए.


DSP ने 1930 पर सूचना देने की अपील की

रकम वापस मिलने के बाद नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बोकारो पुलिस से मिलकर पुलिस अधीक्षक और साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. मुख्यालय DSP पवन कुमार ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर थाना या डायल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. पुलिस के अनुसार, समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !