Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Giridih News: गिरिडीह में “गैस बिल अपडेट” के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर भेजते थे फर्जी APK

Giridih News: गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने फर्जी गैस बिल अपडेट APK के जरिए साइबर ठगी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलोडीह के पास कुछ लोग मोबाइल के जरिए साइबर ठगी कर रहे हैं. इसके बाद साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और दोनों आरोपियों को पकड़ा गया.


WhatsApp पर भेजते थे फर्जी APK

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी सिम और WhatsApp नंबरों के जरिए लोगों को “gas bill update.apk”, “gas 2 admin.apk” और “mngl gas bill update.apk” जैसी APK फाइलें भेजते थे. गैस बिल अपडेट करने के नाम पर लोगों से इन फाइलों को डाउनलोड कराया जाता था. मामले में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 24/2026 दर्ज किया गया है.


पांच मोबाइल और पांच सिम बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष मंडल (23), निवासी चिकसोरिया, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र और छोटू कुमार मंडल (20), निवासी बेहरवाटांड़, बिरनी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के पास से पांच मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं. बरामद सामान की जांच की जा रही है.


एक आरोपी का पुराना साइबर केस भी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार संतोष मंडल का पहले भी साइबर अपराध से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है. वह वर्ष 2019 और 2025 में दर्ज साइबर मामलों में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगे की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !