Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Jamshedpur Fraud Case: जमशेदपुर में फिनायल कंपनी खोलने के नाम पर 49 लाख की ठगी, फरार आरोपी मनीष सिंह गिरफ्तार

Jamshedpur Fraud Case: जमशेदपुर में फिनायल कंपनी खोलने के नाम पर 49 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मनीष सिंह को सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार देर रात टाइगर मोबाइल के जवानों और सिदगोड़ा थाना प्रभारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा.


मनीष सिंह के खिलाफ अर्जुन यादव ने सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फिनायल कंपनी खोलने के नाम पर अर्जुन यादव से करीब 49 लाख रुपये लिए गए थे. इसके बाद आरोपी ने न तो किसी तरह का भुगतान किया और न ही रकम वापस की. शिकायतकर्ता के मुताबिक, पैसे लौटाने को लेकर वह लगातार टालमटोल करता रहा. काफी समय बीतने के बाद अर्जुन यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.


ठिकाना बदलकर रह रहा था आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद मनीष सिंह लगातार फरार चल रहा था. बताया जा रहा है कि वह अपना पुराना ठिकाना छोड़कर दूसरी जगह छिपकर रह रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. इसी दौरान शुक्रवार देर रात उसके बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

कई लोगों से रकम लेने का आरोप
सिदगोड़ा थाना के अनुसार, अब तक करीब 24 से 25 लोगों के नाम सामने आ रही है, जिन्होंने आरोपी के खिलाफ ठगी की शिकायत किए जाने की जानकारी दी है.

कुछ लोगों ने कथित तौर पर अलग-अलग रकम दिए जाने की बात बताई है. किसी ने करीब 15 लाख रुपये, तो किसी ने 12 लाख रुपये दिए जाने की जानकारी दी है. 

हालांकि, पुलिस के स्तर पर फिलहाल आधिकारिक तौर पर दर्ज मामले में 49 लाख रुपये की ठगी का ही आंकड़ा सामने है. अन्य लोगों से जुड़ी शिकायतों और रकम की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

पुलिस के अनुसार, अर्जुन यादव की शिकायत पर दर्ज मामले में मनीष सिंह के खिलाफ वारंट जारी था. इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !