Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी मानसून सक्रिय, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्वी जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम केंद्र के अनुसार बारिश के दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 अगस्त को भी कई इलाकों में ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा
भारी बारिश के बीच राज्य के कई जिलों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, हजारीबाग, रांची, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, बोकारो और रामगढ़ शामिल हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

शुक्रवार को भी कई जिलों में हुई अच्छी बारिश
शुक्रवार को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रांची में 11 मिलीमीटर बारिश हुई और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 4.9, डाल्टनगंज में 26.1, देवघर में 36, चाईबासा में 18.4 और लोहरदगा में 25.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गढ़वा में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

13 अगस्त तक बारिश, फिर भी मानसून सामान्य से कमजोर
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अगस्त को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 13 अगस्त तक बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है। बारिश से खरीफ फसलों को राहत मिली है, हालांकि शहरी और निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी बढ़ सकती है। राज्य में अब भी औसत से 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है। गढ़वा में 56, पलामू में 53, देवघर में 48, कोडरमा में 43 और गिरिडीह में 42 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 9 और पश्चिमी सिंहभूम में 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !