Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Ranchi News : JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में जयराम महतो, स्वास्थ्य मंत्री से छात्रों से मिलने की अपील

Ranchi News : डुमरी विधायक जयराम महतो ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य और उनकी मौजूदा स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी।


मेडिकल टीम के साथ प्रदर्शन स्थल जाने का किया आग्रह

जयराम महतो ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से आग्रह किया कि वह मंत्री होने के साथ-साथ डॉक्टर भी हैं, इसलिए उन्हें स्वयं आंदोलनरत छात्रों से मिलने प्रदर्शन स्थल पर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपने साथ एक मेडिकल टीम भी लेकर जाएं और छात्रों के स्वास्थ्य की जांच कराएं।


छात्रों से जल्द बातचीत की मांग

जयराम महतो ने कहा कि JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से जल्द से जल्द बातचीत की जानी चाहिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। जयराम महतो ने यह भी कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री स्वयं प्रदर्शन स्थल पर नहीं जाते हैं, तो वह उन्हें खुद छात्रों के बीच लेकर जाएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !