Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Ranchi News : एयरपोर्ट के सर्वर बूथ में चोरी, इन्वर्टर से DVR तक ले गए चोर; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Ranchi News : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की पार्किंग में चोरों ने मुख्य सर्वर बूथ को निशाना बनाते हुए इन्वर्टर, दो PC, हैंड मशीन, DVR, कैमरा और केबल वायर समेत कई सामान चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी शनिवार सुबह कर्मचारियों के काम पर पहुंचने के बाद हुई।


मार्च में भी हुई थी चोरी, अब तक नहीं मिला सुराग

एयरपोर्ट पार्किंग मैनेजर अविनाश चंद्र तिवारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कर्मचारियों ने सर्वर बूथ में सामान गायब देखा। इसके बाद आसपास के इलाके में चोरी हुए सामान की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पार्किंग परिसर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 19 मार्च को भी इसी परिसर में चोरी हुई थी। उस दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी और केबल वायर चोरी किए गए थे। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


दोनों घटनाओं के बाद भी पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है और चोरी का सामान भी बरामद नहीं हुआ है। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर लगातार चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस के सामने नई चोरी के साथ मार्च में हुई घटना का भी खुलासा करने की चुनौती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !