Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-02

Deoghar Giridih Accident: देवघर सड़क मार्ग पर स्विफ़्ट डिजायर गाडी को अज्ञात ट्रक चालक ने मारी ठोकर घटनास्थल पर हुई पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

Deoghar Giridih Accident: देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के समीप बीती रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार को ठोकर मार दी, इसके बाद स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है. घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, वंही तीनों मृतकों के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. मृतकों में लिलो तुरी, छोटू तुरी और राजन तुरी शामिल है।
छोटू तुरी और राजन तुरी पिता पुत्र है. इस घटना के बाद सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना के बाबत बताया गया की नवडीहा ओपी क्षेत्र के जंगरीडीह से एक स्विफ़्ट डिजायर कार पर सवार होकर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर में लीलो तुरी के भतीजी के घर अषाढी पूजा का प्रसाद खाने के लिए गए हुए थे।

रात में प्रसाद खाने के बाद सभी स्विफ़्ट डिजायर कार पर सवार होकर वापस लौट रहें थें, की मधवा टोल टैक्स के आगे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्विफ़्ट कार को ठोकर मार दी, जिसके बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए ओर घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी ओर दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी।
घटना के बाद आस - पास के लोगों और पुलिस के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया उनके इलाज करवाने के लिए और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वंही घटना के बाद परिजनों में दुख का माहौल छाया हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !