Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Ramgarh News: अंचल यादव ने जीता “मिस झारखंड 2026” का खिताब, छठ महापर्व थीम पर प्रस्तुति से जीता दिल

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सेंट्रल सौंदा में रहने वाली अंचल यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वह बॉबी एंटरटेनमेंट रांची के ग्रैंड फिनाले सीजन-4 में पहला स्थान पाकर “मिस झारखंड 2026” बन गई हैं. अंचल ने छठ महापर्व की पारंपरिक थीम पर बहुत अच्छी प्रस्तुति दी, जिससे निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया.


अंचल मॉडलिंग के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं. वह अभी M.COM की पढ़ाई कर रही हैं. इससे पहले, फरवरी में उन्होंने “मिस ग्लैमर” का खिताब जीता था. अब, “मिस झारखंड 2026” का खिताब जीतने के बाद, उनका लक्ष्य मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेना और पहला स्थान पाना है. अंचल की इस सफलता पर भुरकुंडा, सेंट्रल सौंदा और आसपास के लोगों ने उन्हें बधाई दी है.


अंचल की मां नीलम देवी ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है. नीलम देवी का मानना है कि हर माता-पिता को अपनी बेटियों का पूरा समर्थन करना चाहिए. आजकल की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. अगर उन्हें परिवार का सहयोग मिले, तो वे अपने लक्ष्य को पा सकती हैं और माता-पिता और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !