Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Seraikela News: DEO ने किया खरसावां के हुड़ंगदा हाई स्कूल का निरीक्षण, 18 वर्ष पूरे करने वाले छात्रों को वोटर बनाने का निर्देश, 8-9 अगस्त को बूथों पर लगेगा विशेष शिविर

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने खरसावां प्रखंड के उच्च विद्यालय हुड़ंगदा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पढ़ाई की स्थिति, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित विद्यालय निरीक्षक और प्रधानाचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

18 वर्ष पूरे करने वाले छात्रों की सूची तैयार करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी लेते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके ऐसे छात्र-छात्राओं की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। साथ ही, उन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया और फॉर्म-6 के बारे में जानकारी देने को कहा।

8 और 9 अगस्त को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 और 9 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पात्र युवाओं से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और संबंधित बीएलओ के पास जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

स्कूलों में भी चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान
कैलाश मिश्रा ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से कहा कि वे विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में उनके अधिकार और जिम्मेदारियों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करना जरूरी है, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !