Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-02

Janta Dal United: भोगनाडीह में आदिवासीयों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जाँच एवं उचित करवाई करने की मांग,जनता दल यूनाइटेड

Janta Dal United: 30 जुन हुल दिवस के अवसर पर साहेबगंज जिला अन्तर्गत भोगनाडीह में अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अमृत करने आये आदिवासी भाई-बहनों, बच्चों एवं खास कर सिद्ध-कान्हु के वंशजों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं आसु गैस की गोला दागी गई। 

यह घटना शर्मसार करने वाली है। हुल दिवस पर आदिवासियों पर लाठी चार्ज होने से झारखण्ड की प्रदेश की छवि पुरी देश में खराब हुई है। 

इससे पूर्व भी सरना स्थल सिरम टोली और रॉची नगड़ी में आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर पुरे आदिवासी समाज को अपमानित करने का कार्य किया गया है।

उनका कहना है कि भोगनाडीह की घटना से प्रतीत होता है कि हेमन्त सोरेन सरकार पुरी तरह तानाशाह हो गई है इतना  बड़ा घटना होने के  बावजूद भी कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया है अब तक।

भोगनाडीह में पुलिस के द्वारा की गई लाठीचार्ज पर न्यायिक जाँच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कानुनी कारवाई करने तथा तानाशाह हेमन्त सोरेन सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !