Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Jamshedpur Crime News: बेगूसराय हत्याकांड मामले में 2 महीने बाद टेल्को से पकड़ा गया मुख्य आरोपी प्रमोदी राय, जमीन विवाद और रंगदारी में हुई थी फायरिंग

Jamshedpur: बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रमोदी राय को पुलिस ने करीब दो महीने बाद जमशेदपुर के टेल्को स्थित प्रेम नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम ने जमशेदपुर पहुंचकर प्रेम नगर में छापेमारी की और प्रमोदी राय को पकड़ लिया।

जमीन विवाद के बीच खेत में हुई थी फायरिंग
मामला 8 जून का है। चमथा दियारा क्षेत्र में रामजी राय और प्रमोदी राय के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन रामजी राय के परवल के खेत में लोग फसल तोड़ रहे थे। इसी दौरान प्रमोदी राय अपने अन्य साथियों और कुछ अज्ञात लोगों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खेत में मौजूद लोगों से फसल तोड़ने के बदले रंगदारी की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। मामला शांत कराने के लिए बातचीत और पंचायती की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति बिगड़ गई और वहां गाली-गलौज के बाद रोड़ेबाजी शुरू हो गई।

गोली लगने से एक की मौत, दूसरा घायल
इसी दौरान आरोपी रवि राय ने कथित तौर पर गोली चला दी। गोली भरत राय के पुत्र अजीत राय को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अजीत को बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई दीपक कुमार की बांह में भी गोली लगी थी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में प्रमोदी राय समेत कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।

जमशेदपुर में छिपे होने की मिली थी सूचना
हत्याकांड के बाद से प्रमोदी राय लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर ठिकाना बदल रहा था। इसी दौरान बेगूसराय पुलिस को उसके टेल्को के प्रेम नगर में छिपे होने की जानकारी मिली।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने जमशेदपुर में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बेगूसराय पुलिस के अनुसार, फरार और गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !