Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Ranchi News: इक्कीसो महादेव स्थान में “सखुआ महोत्सव-2026” का शुभारंभ, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की पौधरोपण की अपील

Ranchi News: रांची के चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव स्थान में रविवार को “सखुआ महोत्सव-2026” का शुभारंभ हुआ. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. रांची नगर निगम ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत इस आयोजन का आयोजन किया है. इस दौरान राज्यपाल ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की.

राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने के साथ उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने रांची नगर निगम की उस पहल की भी सराहना की, जिसके तहत शहर के सभी 65 वार्डों में करीब एक लाख सखुआ के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

उन्होंने कहा कि सखुआ झारखंड की प्रकृति, संस्कृति और आदिवासी पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ पेड़ है. राज्य में जल, जंगल और जमीन का महत्व केवल प्राकृतिक संसाधनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इनका सीधा संबंध यहां के जीवन और सांस्कृतिक परंपराओं से है. इसलिए इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के हर वर्ग की है.



राज्यपाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और जल संकट जैसी चुनौतियां आज पूरी दुनिया के सामने हैं. ऐसे समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधरोपण करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि लगाए गए पौधों को जीवित रखना और उन्हें बड़ा करना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से सखुआ महोत्सव को व्यापक जन-अभियान में बदलने की अपील की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !