Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Current News : NALSAR के दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर विवाद, छात्रों ने जताई आपत्ति

Current News : हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 2026 बैच के छात्रों के एक समूह ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले पर आपत्ति जताई है।


छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखा पत्र

जानकारी के अनुसार, छात्रों के एक समूह ने विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, फैकल्टी और प्रशासन को पत्र लिखकर CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

छात्रों ने अपने पत्र में इस आमंत्रण को संवैधानिक जवाबदेही और शैक्षणिक स्वतंत्रता के मूल्यों के विपरीत बताया है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय को छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए इस फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।


CJI के बयानों और रुख पर छात्रों ने उठाए सवाल

छात्रों ने पत्र में CJI सूर्यकांत के कुछ कथित बयानों और छात्र आंदोलनों से जुड़े मामलों में उनके रुख का उल्लेख करते हुए असहमति जताई है। छात्रों का आरोप है कि युवाओं को कॉकरोच कहने जैसी कथित टिप्पणी और पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो देखने का समय नहीं होने संबंधी कथित बयान छात्रों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

छात्रों ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में उन्हें CJI सूर्यकांत के हाथों डिग्री प्राप्त करना उचित नहीं लगता। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी आपत्ति को केवल कुछ छात्रों की व्यक्तिगत मांग के तौर पर न देखा जाए। उन्होंने इसे सभी ग्रेजुएट होने वाले छात्रों की साझा चिंता मानते हुए मुख्य अतिथि के चयन पर पुनर्विचार करने की मांग की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मांग पर कोई अंतिम निर्णय या आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !