Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Ranchi Tiranga Yatra: “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रांची में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित, आदित्य साहू ने JPSC-JSSC मुद्दे पर सरकार को घेरा

Ranchi Tiranga Yatra: “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा ने शनिवार को राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली. मोरहाबादी मैदान से शुरू हुई यात्रा शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए. यात्रा के दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति के नारे सुनाई देते रहे.

भाजपा नेताओं ने तिरंगे को देश की एकता, सम्मान और गौरव से जोड़ते हुए लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की. आदित्य साहू ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान अब केवल एक कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि राष्ट्रप्रेम से जुड़ा व्यापक जनअभियान बन चुका है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों, खासकर युवाओं में देश के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी तिरंगे को देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक बताया.

छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना
तिरंगा यात्रा के दौरान आदित्य साहू ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि छात्र पिछले 17 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई.

कांग्रेस से पूछा- छात्रों के समर्थन में कब उतरेगी?
आदित्य साहू ने कांग्रेस पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी है, तो उसे मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देकर सरकार पर उनकी मांगें मानने का दबाव बनाना चाहिए.



CID जांच को लेकर भी उठाए सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने JPSC मामले की चल रही CID जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए परीक्षा में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. आदित्य साहू ने कहा कि मामले की जांच चलने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !