Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Total Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा और क्या भारत में रहेगा प्रभाव

Total Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त 2026 की तारीख खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास होने वाली है. इस दिन दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल में इसका नजारा बेहद स्पष्ट रहेगा, जबकि उत्तरी अमेरिका, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के बड़े हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा.
इन इलाकों से गुजरेगा ग्रहण का रास्ता
पूर्ण सूर्य ग्रहण का मुख्य पथ ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस और उत्तरी अटलांटिक महासागर से होकर स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा. ग्रहण के चरम पर चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा और कुछ मिनटों के लिए दिन में अंधेरा छा सकता है. इस दौरान सूर्य की बाहरी परत यानी "कोरोना" भी दिखाई देगी.

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण
भारत में इस पूर्ण सूर्य ग्रहण की दृश्यता शून्य रहेगी. यानी 12 अगस्त को भारतीय भूभाग से यह खगोलीय घटना बिल्कुल नजर नहीं आएगी. इसका मुख्य दायरा उत्तरी गोलार्ध और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र तक सीमित रहेगा.

सूर्य ग्रहण के साथ पर्सिड्स उल्कापात भी खास
12 अगस्त की रात से 13 अगस्त की सुबह तक पर्सिड्स उल्कापात भी अपने चरम पर रहेगा. अमावस्या के कारण आसमान में अंधेरा रहने से टूटते तारों का नजारा साफ दिखाई देने की उम्मीद है. हालांकि सूर्य ग्रहण को देखते समय नंगी आंखों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसके लिए ISO-प्रमाणित सोलर चश्मे या सोलर फिल्टर का इस्तेमाल जरूरी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !