Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

JPSC Members Resignation: JPSC में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, विवादों के बीच आयोग के 3 सदस्यों का इस्तीफा; सोमवार को CID करेगी पूछताछ

JPSC Members Resignation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में एक साथ तीन सदस्यों के इस्तीफे से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. आयोग की सदस्य अजीता भट्टाचार्य, डॉ. जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है. तीनों ने अपना इस्तीफा झारखंड के राज्यपाल को भेजा है.

JPSC में यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब आयोग की हालिया प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. परीक्षाओं में कथित अनियमितता और धांधली के आरोपों को लेकर अभ्यर्थी और विभिन्न संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की ओर से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग भी उठाई जाती रही है.

इसी विवाद और आयोग पर बढ़ते दबाव के बीच तीन वरिष्ठ सदस्यों के एक साथ पद छोड़ने से JPSC को लेकर चल रही चर्चाएं और तेज हो गई हैं. हालांकि, तीनों सदस्यों के इस्तीफे की व्यक्तिगत वजह को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.



वहीं, मामले की जांच कर रही CID भी अब JPSC के इन तीनों सदस्यों से पूछताछ करेगी. जानकारी के अनुसार, सोमवार को अजीता भट्टाचार्य, डॉ. जमील अहमद और अनिमा हांसदा से पूछताछ प्रस्तावित है. JPSC परीक्षाओं से जुड़े विवाद की जांच के बीच होने वाली इस पूछताछ और तीन सदस्यों के इस्तीफे को महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !