Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Current News : लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित; राहुल गांधी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की

Current News : लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रही। विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब की मांग की। हंगामा बढ़ने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।


छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठा

विपक्षी सांसदों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का मुद्दा सदन में उठाया। विपक्ष की ओर से प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब देने की मांग की गई। इसके अलावा विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। इन मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की और हंगामा किया।


राहुल गांधी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने कामों के परिणामों से बच नहीं सकते।

राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को नुकसान पहुंचा है और इसे अब ठीक नहीं किया जा सकता। वहीं, सदन में लगातार जारी हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !