Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Ranchi Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में 8वीं बैरिकेडिंग टूटते ही पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, विधानसभा मार्च के दौरान रांची में बढ़ा तनाव

Ranchi Student Protest: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव आंदोलन लगातार आगे बढ़ रहा है. ताजा जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने आठवीं बैरिकेडिंग भी पार कर ली है. इसके बाद छात्रों का बड़ा समूह विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है.


प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. पुलिस और प्रशासन की टीमें छात्रों से आगे नहीं बढ़ने तथा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील कर रही हैं.



आठवीं बैरिकेडिंग पार करने के बाद प्रदर्शनकारी अलग-अलग समूहों में बंट गए हैं. कुछ छात्र लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी है.



स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. पुलिस प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर ड्रोन के जरिए भी नजर रख रही है. फिलहाल इलाके में पुलिस और छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !