Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-02

Giridih Women Robbery: गिरिडीह के ताराटांड़ में हथियार के बल पर महिला और बेटे से साढ़े तीन लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Giridih Women Robbery: गिरिडीह जिले के ताराटांड़ था क्षेत्र के केनारी गांव में मंगलवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक महिला और उसके बेटे को निशाना बनाते हुए साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना के संबंध में पीड़िता लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के यहां पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में केवल वह और उनका बेटा मौजूद थे। इसी दौरान रात लगभग 12 बजे चार अज्ञात अपराधी घर में घुस आए, जबकि एक व्यक्ति बाहर निगरानी में था।
लक्ष्मी कुमारी के अनुसार, अपराधियों ने धारदार हथियार दिखाकर पहले उन्हें और उनके बेटे को डराया और फिर धमकी दी कि अगर उन्होंने घर में रखे पैसे और कीमती सामान नहीं दिए, तो उनके बेटे की हत्या कर देंगे। इसके बाद अपराधियों ने अपने साथ लाए औजारों से आलमीरा तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, कांसा-पीतल के बर्तन, करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सामान लूट लिए।
पीड़िता ने बताया कि अपराधी सीढ़ी के दरवाजे की कुंडी के पास दीवार तोड़कर घर में घुसे थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ताराटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पीड़िता थाना में लिखित आवेदन देने पहुंची है.
मामले को लेकर एसडीपीओ चितवाहाँ उरांव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत होता है। चार की संख्या में अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीम सक्रिय रूप से जांच में जुटी है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने भी गांव में गश्त बढ़ा दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !