Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Ranchi News : विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पास, ग्रामीण विकास के लिए 4,258 करोड़ से अधिक मंजूर

Ranchi News : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही झारखंड विनियोग संख्या-3 विधेयक, 2026 भी सदन से पारित हो गया।


विनियोग विधेयक के माध्यम से 31 मार्च 2027 तक सरकार के विभिन्न खर्चों के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। सदन में विधेयक के अलग-अलग हिस्सों पर चर्चा और सहमति के बाद इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। प्रथम अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास विभाग को 4,258 करोड़ 67 लाख 35 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, ग्रामीण कार्य विभाग के लिए 885 करोड़ 83 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

शिक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए भी बड़ा प्रावधान

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को 946 करोड़ 3 लाख 95 हजार रुपये और एक अन्य मद में 25 करोड़ 5 लाख 67 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के लिए 490 करोड़ 6 लाख 89 हजार रुपये, जबकि गृह प्रभाग के लिए 144 करोड़ 16 लाख 93 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।


पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को 271 करोड़ 61 लाख 4 हजार रुपये और पंचायती राज विभाग को 244 करोड़ 80 लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 218 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।

खान एवं भूतत्व और कल्याण विभाग को भी राशि

खान एवं भूतत्व विभाग के लिए 173 करोड़ 65 लाख रुपये, जबकि कल्याण विभाग के लिए 91 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नगर विकास, वन एवं पर्यावरण समेत कई अन्य विभागों की अनुदान मांगों को भी सदन ने मंजूरी दी। सभी अनुदान मांगों और विनियोग विधेयक के पारित होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अगले दिन सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !