Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Seraikela News: सरायकेला में हर घर तक नल का पानी पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

Seraikela: सरायकेला जिले में हर घर तक नियमित पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने योजनाओं की समीक्षा तेज कर दी है। सोमवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

छूटे परिवारों को जल्द नल-जल योजना से जोड़ने का निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने सिंगल विलेज स्कीम (SVS) और मल्टी विलेज स्कीम (MVS) के तहत अब तक पेयजल कनेक्शन से वंचित सभी परिवारों को जल्द योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से छूटे हुए हाउसहोल्ड की अद्यतन सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने और इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।



लंबित योजनाओं की नियमित निगरानी होगी
उपायुक्त ने अधूरी और लंबित SVS व MVS योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया। सभी अपूर्ण योजनाओं की स्थिति के साथ सूची तैयार करने और उनके काम की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जल संकट वाले गांवों का होगा भौतिक सत्यापन
बैठक में उन गांवों और टोलों की पहचान करने को कहा गया, जहां मौजूदा योजनाओं के बावजूद पर्याप्त या नियमित पानी नहीं पहुंच रहा है। अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक सुधार करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जल संरक्षण और शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर
ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए "जल अर्पण कार्यक्रम" आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पेयजल योजनाओं के रखरखाव और पानी की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। पेयजल से जुड़ी शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।



उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !