Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Ranchi News : विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्र, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

Ranchi News :  अपनी मांगों को लेकर कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को विधानसभा घेराव की ओर बढ़ गया। बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर रवाना हो गए, जिसके कारण दिनभर आंदोलन स्थल लगभग खाली नजर आया।


विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए छात्र

छात्र JPSC-JSSC परीक्षाओं को रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय किया था। इसी के तहत बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से विधानसभा की ओर निकल गए।


आंदोलन स्थल पर कुछ ही छात्र रहे मौजूद

पिछले कई दिनों से स्टेडियम में लगातार प्रदर्शन और सभा का दौर चल रहा था। लेकिन सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए छात्रों के निकल जाने के बाद मैदान में सन्नाटा पसरा रहा। आंदोलन स्थल पर कुछ ही छात्र मौजूद रहे, जबकि अधिकांश प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर कूच कर चुके थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !