Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jamshedpur News: चक्रधरपुर रेल मंडल लगाएगा विशेष "अदालत", अनुकंपा नियुक्ति और सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों का होगा त्वरित निपटारा

Jamshedpur News: चक्रधरपुर रेल मंडल अनुकंपा नियुक्ति और सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए एक विशेष पहल करने जा रहा है. इसके तहत आगामी 23 और 30 अगस्त 2026 को विशेष अदालत (अदालत) का आयोजन किया जाएगा, जहाँ संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका समाधान निकाला जाएगा. 


टाटानगर और राउरकेला में अदालत का आयोजन

23 अगस्त 2026 को टाटानगर के एमडीडीटीआई/टाटा में यह अदालत लगेगी, जबकि 30 अगस्त 2026 को राउरकेला के एक्सीलेंस सेंटर में आयोजित होगी. दोनों स्थानों पर अदालत की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी.  इसमें पात्र लाभार्थी अपनी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे. 


आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त

रेल मंडल ने पात्र आवेदकों से कहा है कि वे अपनी शिकायतें या आवेदन 17 अगस्त 2026 तक जमा करें.  आवेदक व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं. यह पहल पात्र लाभार्थियों से जुड़े लंबित मामलों और शिकायतों को सुनकर उनका निपटारा करने के लिए है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !