Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Vande Mataram Bill 2026: “वंदे मातरम्” को मिला कानूनी संरक्षण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर 3 साल तक की जेल

Vande Mataram Bill 2026: राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” को अब कानूनी संरक्षण मिल गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को “राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026” को मंजूरी दे दी.  संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही वंदे मातरम् को राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानून के तहत सुरक्षा मिल गई है. 


वंदे मातरम् के अपमान पर सजा का प्रावधान

अगर कोई वंदे मातरम् का अपमान करता है या उसके गायन को रोकने की कोशिश करता है, तो उसे तीन साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है. यह नियम राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान के लिए भी लागू होता है.  संसद के दोनों सदनों ने इस विधेयक को पारित कर दिया था. इसका मकसद वंदे मातरम् को भी राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 के दायरे में लाना है. 


लाल किले से गूंजेगा वंदे मातरम्

इस साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से वंदे मातरम् का गायन होगा. स्कूलों में भी वंदे मातरम् के गायन के दौरान लोगों को सम्मानपूर्वक खड़ा रहना होगा. अगर किसी कार्यक्रम में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दोनों गाए जाते हैं, तो पहले वंदे मातरम् गाया जाएगा. वंदे मातरम् का हमारे देश के लिए बहुत महत्व है. स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी बड़ी भूमिका थी. अब इसके सम्मान की रक्षा के लिए कानूनी प्रावधान भी हो गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !