Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Hazaribagh News: बरकट्ठा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत, NH-19 पर लगा जाम

Hazaribagh: बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गोरहर पुल के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की जान चली गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल से जा रहे दुर्गी ठाकुर को टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो पुल के नीचे जा गिरी, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए.

नियंत्रण खोने के बाद पुल के नीचे गिरी स्कॉर्पियो
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो संख्या JH-10CW-9990 बरही की दिशा से आ रही थी. गोरहर पुल के समीप पहुंचने पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. इसी दौरान सड़क पर साइकिल से जा रहे दुर्गी ठाकुर वाहन की चपेट में आ गए. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. दुर्घटना में दुर्गी ठाकुर की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-19 पर आवागमन रोक दिया. सड़क जाम होने से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा.

पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति
हादसे की जानकारी मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, सीओ सुमन कुमार सौरभ ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटा लिया और NH-19 पर यातायात बहाल हुआ.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !