Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jamshedpur News: सोनारी में मारपीट और रंगदारी के मामले में चटनी डॉन का पति गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मारपीट, हत्या के प्रयास और रंगदारी से जुड़े मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने न्यू ग्वाला बस्ती, सोनारी निवासी 35 वर्षीय पवन कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

चटनी डॉन का पति है पवन कुमार यादव
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पवन कुमार यादव कुख्यात अपराधी गिरोह की सरगना प्रिया सिंह उर्फ "चटनी डॉन" का पति है. इसी मामले में दोनों पति-पत्नी के नाम सामने आए हैं.
पुलिस ने बताया कि चटनी डॉन को 17 जून 2026 को इसी मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. अब उसके पति पवन कुमार यादव की गिरफ्तारी की गई है.

चार लोगों के साथ मारपीट का आरोप
पुलिस के मुताबिक, यह मामला आदर्श नगर निवासी पूजा देवी के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया था. शिकायत के अनुसार, चटनी डॉन, पवन कुमार यादव और उनके साथियों पर वादिनी के परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप है. घटना में चारों को गंभीर चोटें आने की बात पुलिस ने बताई है.

मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस टीम ने की कार्रवाई
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक मधुसूदन दे, एएसआई संजय कुमार सिंह, एएसआई योगेश सिंह, एएसआई राजू नायक और एएसआई मनोज पाण्डेय शामिल थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !