Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Seraikela Road Accident: सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराया हाईवा, चालक केबिन में फंसा

Seraikela Road Accident: सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. महत्व ढाबा के पास सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन के अंदर ही फंस गया.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, टक्कर के बाद खड़ा ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और खेत में जा घुसा.

वाहन में फंसा चालक, मौके पर जुटी भीड़
हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन के केबिन में फंस गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया. घायल चालक को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.



हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम
दुर्घटना के कारण सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. मौके पर पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं. पुलिस यातायात सामान्य कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !