Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-03

Saraikela Illegal Sand Transport: अवैध बालू परिवहन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त

सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को जिला खनन विभाग की टीम ने चौका थाना क्षेत्र के पातकूम रोड में औचक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान खनिज नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।


खनन विभाग ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर खनिज अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने कहा कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !