Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Jharkhand News : स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, तीन IPS भी सम्मानित होंगे

Jharkhand News :  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें तीन IPS अधिकारी भी शामिल हैं। गृह विभाग ने पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों की सूची जारी कर दी है।


सूची के अनुसार, एक ASI को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, जबकि पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक दिया जाएगा। इसके अलावा तीन IPS अधिकारियों समेत 23 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए ASI कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक

JAP-1 के ASI कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट और दीर्घकालीन सेवा के लिए दिया जा रहा है। वीरता के लिए लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, IRB-4 लातेहार के ASI प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो तथा IRB-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू को पदक दिया जाएगा।

तीन IPS समेत इन अधिकारियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए IG रेल डॉ. माईकेलराज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात IPS अन्नेपु विजयालक्ष्मी और DIG कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा स्पेशल ब्रांच के DSP नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरूण कुमार, STF के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, ITS रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, STF के ASI अरविन्द कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार को भी सराहनीय सेवा पदक मिलेगा।

रांची जिला के ASI दीपक पुंज, CID के ASI महेंद्र महतो, STF के हवलदार इकबाल, हवलदार बिन्दराय मुण्डरी और हवलदार विजय थापा भी सम्मानित होंगे।

JAP-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो, प्रभा देवी और महिला हवलदार रंजिता कुजूर को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। इसके अलावा गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दूबे, JAP-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !