Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Ranchi News: रांची के बनस तालाब में नहाने गया छात्र डूबा, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के बनस तालाब में बुधवार को नहाने के दौरान एक छात्र के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. छात्र अपने कुछ साथियों के साथ तालाब में नहाने पहुंचा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में समा गया.

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, छात्र पिस्का नगड़ी क्षेत्र का रहने वाला है. दोस्तों के साथ तालाब में नहाते समय वह गहरे हिस्से में पहुंच गया. वहां संतुलन बिगड़ने के बाद वह डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. घटना की जानकारी मिलते ही तालाब के पास लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल चुटिया थाना पुलिस को सूचना दी.

गोताखोरों के साथ NDRF चला रही तलाश
सूचना मिलने पर चुटिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. छात्र को खोजने के लिए पुलिस प्रशासन ने NDRF की टीम को बुलाया. गोताखोरों की मदद से तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है. फिलहाल छात्र की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !