Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Haiwaan Teaser Out: 18 साल बाद साथ आए “खिलाड़ी” और सैफ", प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर “हैवान” का डरावना टीजर रिलीज़

Haiwaan Teaser Out:  बॉलीवुड के “खिलाड़ी” अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म "हैवान" का 46 सेकंड का पहला टीजर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है. टीजर में दोनों दिग्गजों का खौफनाक अंदाज और बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों के बीच जबरदस्त रोमांच पैदा कर रहा है.



46 सेकंड के टीजर में सस्पेंस 
निर्माताओं ने टीजर को बेहद रहस्यमयी ढंग से डिजाइन किया है और कहानी के सस्पेंस को पूरी तरह बरकरार रखा है. वीडियो में अंधेरे, परछाइयों, धुंधली रोशनी और रोंगटे खड़े कर देने वाले बैकग्राउंड स्कोर के जरिए डर का माहौल तैयार किया गया है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पूरे टीजर के दौरान मेकर्स ने अक्षय और सैफ के चेहरों को साफ तौर पर उजागर करने से परहेज किया है, जिससे फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है.

सैफ बने दृष्टिहीन व्यक्ति, अक्षय का दिखा विलेन वाला अंदाज
फिल्म की कहानी में सैफ अली खान एक दृष्टिहीन (ब्लाइंड) व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे, जिनकी जिंदगी में अक्षय कुमार का नेगेटिव किरदार एक बुरा सपना बनकर आता है. टीजर के अंत में सुनाई देने वाली अक्षय की खौफनाक और डरावनी हंसी उनके विलेन वाले अवतार की झलक देती है. बता दें कि इससे पहले यह जोड़ी “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी””और “टशन” जैसी हिट फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है. अब लगभग 18 साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों सितारे एक दम नए अवतार में टकराने जा रहे हैं.

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी “हैवान”
टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक है, खासकर अक्षय कुमार के नेगेटिव शेड को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस थ्रिलर फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !