Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में नक्सल गतिविधियों को लेकर पुलिस की समीक्षा बैठक, अभियान तेज करने के निर्देश

Jamshedpur News : सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक, चाईबासा की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल गतिविधियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारियों और विभिन्न थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।


बैठक में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक, घाटशिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक, CRPF के उप-समादेष्टा/सहायक समादेष्टा समेत पटमदा, बोड़ाम, कमलपुर, एमजीएम, घाटशिला, गालूडीह, चांडिल और नीमडीह थाना प्रभारी शामिल हुए।


संवेदनशील इलाकों में लगातार अभियान चलाने के निर्देश

बैठक में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में नक्सल गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल गतिविधियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की।


नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर

बैठक के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाने और नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !