Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-03

Jamshedpur Dead Body found: बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के पास, पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया

Dimna Lake: बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक से सटे गेरूआ टोला चिरुगोड़ा से बोड़ाम पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा हैं कि पिछले करीब 6 माह से उनकी मानसिक स्थिति खराब थी, और ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

कि बुधवार की शाम 8 बजे से ही घर से लापता थे। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे पहुंचे थे बोड़ाम थाना के अवर निरीक्षक विनोद मुर्मू ने एक सिंदुआर पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ अवस्था में शव को बरामद किया है। जिसको देख कर वहां के लोग इसके बाद शव का पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

इस संबंध में मृतक की बेटी मिर्जाडीह निवासी सुनीता किस्कू ने बताया कि उसके पिता हाड़ीराम मुर्मू इस वर्ष सरस्वती पूजा के दिन अलाव जलाकर तापने के क्रम में आंशिक रूप से जल गए थे और उसके बाद से ही मानसिक रूप से बीमार रहने लगे थे। 

उसकी मां का देहांत करीब दो साल पूर्व हो चुका है। पिता हाड़ीराम अपने तीन बेटा सोम, राम व लक्ष्मण मुर्मू के साथ ही रहते थे। पुलिस ने घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल किनारे स्थित एक पेड़ से शव को बरामद किया है। फांसी लगाने की जानकारी परिजनों को सुबह करीब 8 बजे मिली।

इसके बाद बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार को सूचना दिया गया और मौके पर पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है घटना स्थल का मुआयना कर रही है और घटना की जानकारी निकालने में लगी है।

Click Here to Join our News Group

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !