Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Jamshedpur Crime News: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में सुबह टहलने निकली एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया. सोनी सर्विस सेंटर के पास बदमाश महिला के गले से चेन झपटकर मौके से फरार हो गए.


जानकारी के मुताबिक, आरती झा के साथ महिमा भी मॉर्निंग वॉक कर रही थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर गले से चेन खींच ली. अचानक हुई घटना के बाद बदमाश तेज रफ्तार में वहां से निकल गए.


चेन छिनतई की घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी.

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

जमशेदपुर में लगातार सामने आ रही चेन छिनतई की घटनाओं के बीच बाराद्वारी की इस वारदात ने एक बार फिर सुबह के समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !