Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Ranchi News : सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को साइबर ठगी से बचाने की पहल, झारखंड सरकार ने जारी की सावधानी की सलाह

Ranchi News : झारखंड सरकार ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों को साइबर ठगी और डेटा चोरी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से लाभार्थियों को निजी जानकारी और बैंक संबंधी दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर जरूरी सावधानियां बताई जा रही हैं।


OTP, PIN और पासवर्ड किसी से साझा न करने की अपील

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मंईयां सम्मान योजना और पूरक पोषाहार जैसी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को अपने निजी और बैंक से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। सरकार ने कहा है कि योजनाओं के सत्यापन, भौतिक जांच और पोषण ट्रैकर में डेटा दर्ज करने के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके बावजूद साइबर ठग लाभार्थियों की निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनजान या गैर-अधिकृत व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। लाभार्थियों को अपनी निजी जानकारी WhatsApp और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। जानकारी गलत हाथों में पहुंचने से बैंक खाते से पैसे की ठगी के साथ सरकारी योजना का लाभ मिलने में भी परेशानी हो सकती है।

सरकारी योजना के लिए सिर्फ आधिकारिक पोर्टल और ऐप का करें इस्तेमाल

सरकार ने लाभार्थियों से अपील की है कि योजनाओं से संबंधित किसी भी काम के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत ऐप का इस्तेमाल करें। मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप को पासवर्ड से सुरक्षित रखने के साथ मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने और उसे समय-समय पर बदलने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा किसी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने को कहा गया है। संवेदनशील काम के लिए सार्वजनिक Wi-Fi का इस्तेमाल करने से भी बचने की सलाह दी गई है। लाभार्थियों को अपने दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है।

सरकार ने कहा है कि किसी संदिग्ध कॉल, मैसेज या साइबर ठगी की कोशिश सामने आने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों या साइबर पुलिस को इसकी जानकारी दें। सरकार का कहना है कि थोड़ी सी सतर्कता बरतकर लाभार्थी अपने डेटा, बैंक खाते और सरकारी योजनाओं से जुड़े अधिकारों को साइबर ठगी से सुरक्षित रख सकते हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !