Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Giridih News: गिरिडीह के बंद पत्थर खदान में डूबी 55 वर्षीया महिला, 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चौक जाम

Giridih News: गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के तारापुर में बंद पत्थर की खदान में डूब गई 55 साल की महिला सावनी मंझियान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. प्रशासन और राहत टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है, लेकिन खदान में गहरे पानी में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. महिला के ना मिलने से परिजन और ग्रामीण ज्यादा नाराज हैं.


ग्रामीण दो घंटे तक सड़क पर बैठे रहे

महिला की तलाश में हो रही देरी के कारण ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने पटना चौक को जाम कर दिया. उन्होंने सड़क पर बैठकर महिला को जल्द बाहर निकालने की मांग की. पुलिस अधिकारी अभिषेक कुमार और थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद दो घंटे बाद जाम हटा दिया गया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े हो गए.


खदान में राहत टीम शुरू कर दी तलाश

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दोपहर करीब दो बजे जिला स्तर की राहत-बचाव टीम खदान पहुंची. टीम ने नाव के माध्यम से गहरे पानी में महिला की तलाश शुरू की. तैराकों ने लगभग दो घंटे तक खदान के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन की और कई जगह जाल भी डाले, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला.


महिला लकड़ी बेचने गई थी

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह सवना हंसदा की पत्नी सावनी मंझियान घर से लकड़ी बेचने के लिए निकली थी. वापस लौटते समय वह तारापुर में बंद पत्थर खदान के पास पहुंची, जहां वह गहरे पानी में डूब गई. आसपास के लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह पानी में समा गई. घटना के बाद से ही उसकी तलाश जारी है.


बंद खदानों की सुरक्षा पर सवाल उठे

48 घंटे बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिला है. परिजन अब बहुत चिंतित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बंद खदानों में गहरे पानी होने के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. उन्होंने प्रशासन से ऐसी खदानों की सुरक्षा व्यवस्था करने और महिला को जल्द से जल्द खोज बाहर निकालने की मांग की है. अब भी राहत-बचाव टीम तलाश में लगी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !