Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-03

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,गढ़वा पहुंचे, गढ़वा के लिए कार्यक्रम के दौरान 2400 सौ करोड़ निवेश की बात कहीं

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज अपने निर्धारित समय 12 बजे गढ़वा स्थित बिरसा मुंडा हेलीपेड पहुचे। जहां पर डीसी और एसपी ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उसके बाद वे हूर गाँव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंच पर पहुंचते केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुछ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


कार्यक्रम के दौरान 2400 सौ करोड़ से अधिक के निवेश से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओ के शिलान्यास एवं लोकार्पण रिमोट का बटन दबाकर किया। गढ़वा मे 1129 करोड़ की लागत से बनकर तैयार गढ़वा फोर लेन बाईपास सड़क का उद्घाटन हुआ जबकि 1330 करोड़ की लागत से बनने वाली गुमला से छत्तीसगढ़ फोरलेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास रिमोट का बटन दबाकर किया।


मौके पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप मे पहुचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर,पलामू सांसद बीडी राम,चतरा संसाद कालीचरण सिंह,भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी,डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे। नितिन गडकरी के भाषण को सुनने एवं देखने के लिए काफ़ी संख्या मे भीड़ उमड़ी थी।

गौरतलब है की भारत माला प्रोजेक्ट के तहत गढ़वा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एनएच 75 फोरलेन सड़क कास्वीकृति मिला था जो रांची से वाराणसी कॉरीडोर के रूप मे विस्तार किया जा रहा है यह सड़क सेक्सन चार के तहत 22 किलोमीटर लम्बी सड़क बनी है जो पलामू के संखा से लेकर गढ़वा के खजुरी तक बनी है जो आगे चलकर खजुरी से यूपी के विंढमगंज तक बन रही फोरलेन सड़क सेक्सन पांच मे जाकर मिलेगी। स्थानीय विधायक ने कहा की गढ़वा के विकास मे मंत्री जी का बहुत योगदान है हर चुनाव मे बाईपास एक मुद्दा हुआ करता था आज जो समाप्त हुआ।

उन्होंने राज्य सरकार पर भी जमकर भड़ास निकाली। वहीं संसाद बीडी राम ने कहा की सड़को के जाल बिछने से विकास भी होती है आप यहां आए है यह क्षेत्र बेरोजगारी वाला क्षेत्र है आप यहां कुछ ऑटोमोबाइल क्षेत्र मे घोषणा करें। झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा की सच बताए की नितिन गडकरी जी के मंच पर आकर आत्मविभोर हो रहा हूं आपके कार्यशैली को देखा है आप राजा कर्ण के सामान है आपसे जो मांगता आप वो दे देते है ।

राज्य सरकार की ओर से आपका अभिनन्दन है। हमने देखा है तारे जमीन पर आज देख लिया सड़के जमीन पर। आज आपकी वजह से फोर लेन सड़के हमलोग देख रहे है। झारखण्ड राज्य निर्माण के बाद आज भी प्रति व्यक्ति आय कम है केंद्र हमारी माँ है झारखण्ड उसका बच्चा है माँ से हम मांग रहे है आप हमें आगे बढ़ाइए। राधाकृष् किशोर,मंत्री,झारखण्ड सरकार मौके पर केंद्रीय मंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की इस क्षेत्र के लिए फोरलेन सड़क के लिए आपको बधाई देता हूं। हमारे इस क्षेत्र मे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होंगी तो उद्योग,व्यवसाय,व्यापार बढ़ेगा। झारखण्ड की भूमि ऐतिहासिक भूमि है वीरो की भूमि है यहां के जमीन m3 क़ृषि क्षेत्र मे अच्छी तरह कार्य हो रहा है विदर्भ और यहां के वातावरण अच्छी है आपके यहां कोल्ड फिल्ड है हमारे यहां भी है। पानी की कमी होने के कारण हमारे क्षेत्र मे दस हजार किसानो ने आत्महत्या की है मैंने परिस्थिति अब बदल दी है यहां के मंत्री,सांसद,विधायक आये आपको दिखाता हूं।

मेरे क्षेत्र मे विदर्भ मे एक हजार तालाब बनाए। जिस तरह महाराष्ट्र मे जिस तरह एक योजना निकाली है आप भी निकालिये तालाब हम बनाएंगे। छह माह पहले मुंबई की मॉडल ने झारखण्ड की साड़ी पहनी थी आज वहां इसकी मांग है। गढ़वा से अंबिकापुर तक सड़क बनाने की मांग मंजूर करता हूं आपके सांसद की वजह से यह सड़क बनी है उन्होंने एक मांग की सड़क की इसकी भी मंजूरी देता हूं। मुख्यमंत्री हेमंत जी आने वाले थे लेकिन उनके पिता जी का तबियत ख़राब है इसलिए नहीं आए हम उनके स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं। आप लैंड इक्वडिशन का काम पूरा  कीजिए ।

आपको सड़क मै दूंगा। मै दो लाख करोड़ रुपय की काम झारखण्ड मे करना चाहता हूं जो अभी अधूरा है मै विश्वास दिलाता हूं की झारखण्ड के विकास मे मेरे एवं मेरी सरकार की ओर आपको पूरी मदद मिलेगी। आपसे अनुरोध है की आपके यहां चावल होती है उसके भूसी से इथोंनॉल बनाए ,20 प्रतिशत पेट्रोल मे खपत होती है हमारे यहां इथोंनॉल।

झारखण्ड की प्रगति हो झारखण्ड का विकास हो इसके लिए भारत सरकार आपको मदद करेंगी। वित मंत्री को भरोसा दिलाते हुए मंच से घोषणा किया कि पैसे की कमी नहीं है राज्य सरकार सड़क निर्माण को लेकर जो योजना भेजगी वो भी स्वीकृत होगी। इस देश का किसान विकसित होगा

इस देश के किसान समृद्ध होगा जो वादा करता हूं पूरा करता हु। कई उद्योग की भी संभावनाएं हैं उस दिशा में भी काम करने की जरूरत है। Lpg गैस के क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाई जाएगी।जल जंगल जमीन से जुड़ी इकोनॉमी झारखंड में है राजनीति में जातिवाद सांप्रदायिकता को खत्म करने की जरूरत है। झारखंड के विकास में केंद्र सरकार हमेशा साथ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !