Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Dhanbad News: धनबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, अन्य सदस्यों ने किया बीच-बचाव

Dhanbad News: धनबाद में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच आपस में झड़प हो गई. जिला परिषद मैदान से यात्रा की शुरुआत के समय अमरजीत कुमार और रीता यादव के बीच किसी बात पर बहस हुई, जिसने जल्द ही हाथापाई का रूप ले लिया.


विवाद के बाद दोनों में हाथापाई

इस यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रवण राय कर रहे थे. लेकिन जब यह यात्रा शुरू हुई, तो अमरजीत कुमार और रीता यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया.


डंडे से हमला करने का आरोप

जानकारी के अनुसार अमरजीत कुमार और रीता यादव एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. इसमें रीता यादव के पास रखा डंडा उठाकर अमरजीत कुमार पर हमला करने की कोशिश की गई. लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में विवाद क्यों हुआ.

भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. इसके बावजूद तिरंगा यात्रा रुकी नहीं और आगे बढ़ती रही. अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !