Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Jamshedpur News : जुगसलाई में महिला ने ननद और जेठानी पर मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र के दुबे मोहल्ला, गौशाला रोड निवासी लक्ष्मी दुबे ने अपनी ननद और जेठानी पर मारपीट और प्रताडित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने 13 अगस्त को पुलिस अधीक्षक (शहर), जमशेदपुर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।


सुबह घर में अकेली थीं महिला, मारपीट का आरोप

शिकायत में लक्ष्मी दुबे ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच उनके पति विजय कुमार दुबे घर पर नहीं थे। इसी दौरान उनकी ननद और जेठानी ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और प्रताडना की।

महिला का कहना है कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ पैतृक निवास में रहना चाहती हैं, लेकिन उन्हें ससुराल में रहने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है।

बच्चों के साथ कहां जाएं, महिला ने प्रशासन से पूछा

लक्ष्मी दुबे ने शिकायत में कहा है कि वह लगातार परेशानियों का सामना कर रही हैं और अब स्थिति उनके लिए असहनीय हो गई है। उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं, इस संबंध में उन्हें उचित रास्ता दिखाया जाए।


महिला ने बताया कि वह इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस प्रशासन से आग्रह कर चुकी हैं। अब उन्होंने दोबारा पुलिस अधीक्षक (शहर) से शिकायत कर सुरक्षा और न्याय की मांग की है। शिकायतकर्ता लक्ष्मी दुबे की ओर से दिए गए आवेदन में उनका पता दुबे मोहल्ला, गौशाला रोड, जुगसलाई और थाना जुगसलाई थाना दर्ज है। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !