Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-03

Jamshedpur Mango Crime: डिमना चौक पर युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पिटाई, पुलिस ने दर्ज की FIR

Jamshedpur: मानगो के डिमना चौक पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की पहचान शिवम् कुमार के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही शिवम् वहां पहुंचा, उन लोगों ने लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि लूटपाट की भी कोशिश की। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से एमजीएम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले को एक सुनियोजित हमला मानते हुए जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !