Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-03

Saraikela DC School Inspection: सरायकेला उपायुक्त ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, विद्यार्थियों को दी सफलता के मंत्र

सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कुंवर विजय प्रताप गर्ल्स उच्च विद्यालय एवं नृपराज प्लस टू उच्च विद्यालय का दौरा कर शैक्षणिक माहौल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उपायुक्त ने दोनों विद्यालयों के विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया और विज्ञान तथा मानविकी विषयों पर सरल और उपयोगी जानकारियां साझा कीं। कुंवर विजय प्रताप गर्ल्स विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उन्होंने शिक्षकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को सीबीएसई पैटर्न के अनुसार शिक्षा दी जा रही है। पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची तैयार करने और विद्यार्थियों को करियर उन्मुख साहित्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान उपायुक्त ने गणित, विज्ञान और मानविकी विषयों पर चर्चा करते हुए कठिन विषयों को सहज तरीके से समझने के लिए आवश्यक टिप्स साझा किए। उन्होंने करियर की संभावनाओं, व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।


उपायुक्त ने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और सकारात्मक कार्यशैली को अपनाने की बात कही। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफलता पाने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !