Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Chaibasa News: चाईबासा में जमशेदपुर के फाइनेंस कर्मी की अचानक मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

Chaibasa: चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुलसाई में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. मृतक की पहचान जमशेदपुर के बिरसानगर जोन-3 निवासी संजीव कुमार शर्मा उर्फ सोना के रूप में हुई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

रेस्टोरेंट में ठहरे थे संजीव
परिजनों के मुताबिक, संजीव एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे. किसी काम से वह 11 अगस्त को चाईबासा पहुंचे थे और केएनआर रेस्टोरेंट में ठहरे थे. अगले दिन 12 अगस्त की सुबह वह रेस्टोरेंट से बाहर निकले थे. कुछ देर बाद महुलसाई इलाके में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़े.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
संजीव को सड़क पर गिरा देखकर एक स्थानीय महिला ने मदद की और उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन चाईबासा पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में शव की पहचान की. गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया.

दिल की बीमारी का चल रहा था इलाज
परिवार ने बताया कि संजीव को पहले से हृदय संबंधी बीमारी थी और उनका इलाज भी चल रहा था. हालांकि, उनकी मौत की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है. परिजनों के अनुसार, संजीव जिस रेस्टोरेंट में रुके थे, वहां उनके साथ एक महिला भी मौजूद थी. महिला कौन थी और उसकी इस मामले में कोई भूमिका है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस उपलब्ध जानकारी और परिस्थितियों की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !