Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

LB Singh ED Case: कोयला कारोबारी LB सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह पहुंचे ED के दफ्तर, एजेंसी कर रही पूछताछ

LB Singh ED Case: चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है. इसी कड़ी में एलबी सिंह के करीबी माने जाने वाले ओम प्रकाश सिंह शुक्रवार को पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे. बताया जा रहा है कि उन्हें पहले ही समन जारी किया गया था और तय समय पर वे रांची स्थित ED दफ्तर में उपस्थित हुए.

छापेमारी के बाद भेजा गया समन
सूत्रों के अनुसार, 28 जुलाई को धनबाद में हुई ED की छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिले थे. इन्हीं दस्तावेजों की जांच के बाद ओम प्रकाश सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ED को आशंका है कि एलबी सिंह ने कारोबार से जुड़े लेनदेन के लिए कुछ लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए थे. जांच एजेंसी का मानना है कि इन खातों में कारोबारी रकम जमा होती थी, जबकि उनका संचालन किसी और के द्वारा किया जाता था.



बैंक खाते की हो रही जांच
जांच में ओम प्रकाश सिंह के नाम पर भी एक बैंक खाता होने की बात सामने आई है. ED अब उस खाते, उसमें हुए लेनदेन और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. फिलहाल एजेंसी पूरे नेटवर्क और आर्थिक लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !