Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Jamshedpur News: सिंध को भारत में शामिल करने की मांग को लेकर जमशेदपुर के भारतीय जन महासभा ने पीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur News: सिंध को भारत में शामिल करने की मांग को लेकर भारतीय जन महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात की. संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.


राष्ट्रगान में सिंध का दिया हवाला

ज्ञापन में संस्था ने राष्ट्रगान की पंक्ति “पंजाब सिंध गुजरात मराठा” का उल्लेख किया. प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस पंक्ति को पूरी तरह सार्थक करने के लिए सिंध को दोबारा भारत का हिस्सा बनाया जाना चाहिए.

1947 के विभाजन का भी किया जिक्र

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन का भी जिक्र किया. संस्था ने अपने तर्क के आधार पर कहा कि विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी भारत में रह गई, जबकि भूमि का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में चला गया. भारतीय जन महासभा का कहना है कि इस स्थिति को देखते हुए सिंध को भारत में शामिल करने की दिशा में पहल की जानी चाहिए.

प्रधानमंत्री से पहल की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर आवश्यक पहल करने की मांग की. संस्था का कहना है कि सिंध के भारत में शामिल होने से राष्ट्रगान में उल्लेखित पंक्ति को सार्थक करने के साथ उनके अनुसार भूमि संबंधी न्याय भी सुनिश्चित हो सकेगा. प्रतिनिधिमंडल में धर्म चंद्र पोद्दार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !